वर्ण

वर्ण का अर्थ है मोड । संगीत मे 4 प्रकार के वर्ण होते हैं:

  • आरोही वर्ण - केवल आरोह मात्र। तात्पर्य यह कि नीची आवाज़ को ऊँचाई की ओर ले जाना। फिर चाहे वह एक स्वर तक ही ऊँची क्यों न हो, आरोही वर्ण है।
  • अवरोही वर्ण - केवल अवरोह मात्र। ऊँची से नीची आवाज़ ले आना।
  • स्थाई वर्ण - एक ही जगह पर रुकते हुए कुछ देर तक कायम रहना। जैसे - ममम धध गग रेरे पप आदि।
  • संचारी वर्ण - ऊपर लिखे हुए तीनो वर्णों का मिला-जुला रूप। जहाँ से मन चाहा वहाँ को आवाज़ कि दिशा बदल दी या एक ही स्थान पर रुक गये।

No comments:

Post a Comment